PostNxt - Breaking News
Advertisement

रक्तदान शिविर का आयोजन किया दुआ फाउंडेशन ने, जानिए विस्तार से।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 25, 2026 · 10:59 PM
Share:
रक्तदान शिविर का आयोजन किया दुआ फाउंडेशन ने, जानिए विस्तार से।
Advertisement

रांची: रक्तदान जैसा पुण्य कार्य और कुछ नहीं होता। मनुष्य के जीवन की रक्षा में यह कार्य सहायक होता है। विभिन्न संगठनों के द्वारा यह काम किया जाता है। यह बड़ा सामाजिक कार्य है।मानवता की सेवा और जीवन बचाने के उद्देश्य से दुआ फाउंडेशन द्वारा रांची राजधानी के अंबेडकर चौक, हाई कोर्ट, डोरंडा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस शिविर में दुआ फाउंडेशन के संस्थापक *हमज़ा रयान अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस के छात्र संगठन के प्रदेश प्रवक्ता **तल्हा अफ़रोज़** की  उपस्थिति भी रही।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। जिन्होंने रक्त दान किया उनके प्रति आभार जताया।

Found this article helpful? Share it:

Share: