PostNxt - Breaking News
Advertisement

मोकामा के जेडीयू विधायक पार्टी से निष्कासित, पार्टी विरोधी आचरण के लिए हुए दंडित।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 24, 2026 · 6:57 PM
Share:
मोकामा के जेडीयू विधायक पार्टी से निष्कासित, पार्टी विरोधी आचरण के लिए हुए दंडित।
Advertisement

पटना: मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह को पार्टी ने निकाल दिया है। उनकी अब विधायकी चली जाएगी। इसके लिए JDU ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। हम आपको बता दें कि मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह पार्टी विरोधी आचरण कर रहे थे। पार्टी नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे थे। एमएलसी चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी को समर्थन दिया। उनके लिए प्रचार किया।

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह MLC चुनाव में अपने दल के नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी को समर्थन दिया। इसके अलावा पार्टी नेता ललन सिंह के खिलाफ भी बोले। ऐसा लग रहा था कि अनंत सिंह नप जाएंगे।

भाजपा का भी दबाव था। और आखिर हुआ भी वही। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें जनता से प्यार है। जनता उनके लिए भगवान है। जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की सदस्यता ख़त्म करने की अनुशंसा की है।

Found this article helpful? Share it:

Share: