गिरिडीह: यह अपराध जगत की ख़बर है। यहां एक ह त्या का मामला है।झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास पिछले 20 सितंबर को एक युवती की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में कथित प्रेमी विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार युवती और आरोपी के बीच पढ़ाई के लिए बार-बार पैसे मांगने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती ने एकमुश्त 1.50 लाख रुपये की मांग की थी। इसी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। चिचाकी स्टेशन के पास युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए कथित प्रेमी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अलग अलग एंगल से जांच हो रही है।

