PostNxt - Breaking News
Advertisement

भारतीय पायलट ने वो काम किया कि नेतन्याहू और ट्रंप हुए दीवाने।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 01, 2026 · 7:49 AM
Share:
भारतीय पायलट ने वो काम किया कि नेतन्याहू और ट्रंप हुए दीवाने।
Advertisement

न्यूज़ डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। जिस प्रकार से घायल होकर भी भारतीय पायलट ने हवाई यात्रियों की जान बचाई वो काबिलेतारीफ है। दुनिया में इस भारतीय पायलट की सराहना हो रही है।इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिनत नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में भयावह त्रासदी को टालने वाले भारतीय कैप्टन पायलट की असाधारण बहादुरी की तारीफ की और उन्हें “सच्चा नायक” करार दिया है।

इजरायली प्रधानंत्री ने बुधवार को कहा कि दुबई-तेल अवीव उड़ान के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहे ओमान के अपने सह-पायलट का मुकाबला किया। नेतन्याहू ने कहा, ”चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सह-पायलट का मुकाबला किया और एक भयावह हादसा टल गया।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो कहा है। सचमुच में बहादुरी का काम उन्होंने किया

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, ”मच्छार ने इजराइली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई। मैं कैप्टन मच्छर के शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वह सच्चे नायक हैं।” उन्होंने कहा, ”असाधारण बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मेरा सलाम।” नेतन्याहू ने इससे पहले कहा था कि एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और कथित तौर पर यात्रियों से भरे विमान को गिराने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने हौसला नहीं खोया।US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को हीरो बताया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने घटना की जानकारी दी थी। ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू ने बताया कि हमले के बाद भारतीय कैप्टन मच्छार की हालत बहुत खराब थी।नेतन्याहू के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “पायलट की हालत बहुत खराब थी। मुझे लगता है कि अभी भी उनकी हालत बहुत खराब है, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई। यह अद्भुत है। एक तरह से वह हीरो थे।”

चाकू से घायल होकर भी कैप्टन मच्छार ने किया मुकाबला

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार बुधवार को फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान पर थे, जब उनके को-पायलट ने उन पर हमला बोल दिया और विमान को गिराने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे फ्लाइट में सवार यात्रियों को अंदर आने का मौका मिल गया और हमलावर पर काबू पा लिया गया। इसके बाद उन्होंने घायल हालत में विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हम जानते हैं कि को पायलट ओमन का था जिसने प्लेन को क्रैश कराने की योजना बनाई थी।

इधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की है।

Found this article helpful? Share it:

Share: