न्यूज डेस्क यह बहुत बड़ी ख़बर है। देश स्वर्णकाल से गुज़र रहा है। सोना भारत की झोली में गिर रहा है। हां, भाई मैं एशियन गेम्स के बारे में जानकारी दे रहा हूं।भारतीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियाई खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। जी हां, आप खुश हुए ना।कुमकुम अनिल मोहोद ने रोमांचक शूट-ऑफ में रिपब्लिक ऑफ कोरिया की येजिन ओह को 6-5 से हराकर महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ कुमकुम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल किया। और आगे जानिए।
कुमकुम मोहोद ने 17 साल की उम्र में रचा इतिहास, रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी हैं।
कुमकुम मोहोद ने 17 साल की उम्र में रचा इतिहास, रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।
भारत की 17 साल की आर्चरी महिला खिलाड़ी कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ इतिहास रच दिया है, जिसमें वह इस इवेंट में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियन गेम्स 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इसमें भारत की 17 साल की युवा महिला आर्चरी खिलाड़ी कुमकुम मोहोद ने व्यक्तिगत रिकर्व आर्चरी के इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के साथ इतिहास रच दिया है। कुमकुम रिकर्व इवेंट में मेडल जीतने वाली अब तक की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल मैच में साउथ कोरिया की खिलाड़ी को मात देते हुए पदक अपने नाम किया।
हम आपको बता दें कि कुमकुम और ओह येजिन के बीच पांच सेट तक चला यह गोल्ड मेडल मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें बराबरी पर खत्म होने के बाद शूट ऑफ में फैसला हुआ और वहां कुमकुम ने अपना कमाल दिखाते हुए सटीक निशाना लगाने के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ कुमकुम ने साल 1978 से चले आ रहे 48 साल के इंतजार को खत्म कर दिया जिसमें महिला इंडिविजुअल रिकर्व में यह भारत का पहला पदक है। वहीं कुमकुम ने इसी के साथ साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स में ओलंपिक गेम्स के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। यानी टिकट मिल गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा और अन्य लोगों ने कुमकुम को बधाई दी है।

