PostNxt - Breaking News
Advertisement

बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 21, 2026 · 2:28 PM
Share:
बोकारो के ललपनिया में होने वाले लुगबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आने का मिला न्योता।
Advertisement

रांची: यह महत्वपूर्ण समाचार है। हर साल यहां महोत्सव होता है। इसके लिए बहुत बड़े स्तर पर तैयारी होती है। यह राजकीय महोत्सव है। संथाल समाज का यह सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है। इसके लिए बोकारो जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस राजकीय महोत्सव में आने का आग्रह किया गया है।     मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव” आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीना भी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 22 से 24 नवम्बर 2026 तक टी०टी०पी०एस० ललपनिया, बोकारो में आयोजित होने वाले “लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव” में सम्मिलित होने हेतु  आमंत्रित किया। इस राजकीय महोत्सवमें देश – विदेश से संताल समाज के लोग शामिल होते हैं।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बोकारो के उपायुक्त  अजय नाथ झा ने इस राजकीय महोत्सव के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने “लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव” के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन एवं सदस्य श्री लुदू मांझी उपस्थित रहे।

Found this article helpful? Share it:

Share: