बक्सर: बिहार से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। लेकिन प्रेम कहानी अजोबोगरीब है। इस शादी में कोई पुरुष नहीं है। जानकारी के अनुसार लगभग तीस साल की एक महिला ने 18 साल की लड़की से अह कर ली है। यह महिला 2 बच्चों की मां है। दोनों पास में ही रहते हैं।
जानकारी के अनुसार बक्सर की दो बच्चों की मां और पड़ोस की अठारह साल की रूबी डांस करती हैं। इधर लगभग 15 दिनों तक दोनों साथ रहे। दोस्ती प्यार में बदल गयी। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी के समक्ष सात फेरे लिये। सात फेरे लेने के बाद वापस बक्सर आ गईं। यहां रामेश्वर मंदिर में बाकी की रस्में पूरी हुईं। हम आपको बता दें कि दो बच्चों की मां ने रूबी को अपना दूल्हा माना है।
बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले काफी नाराज़ हैं। पर, दिल है कि मानता नहीं। इनलोगों ने कहा है कि हम बने तुम बने एक दूजे के लिए। यह भी जानकारी मिली है कि दो बच्चों की मां संध्या को अपने पति से शिकायत है। उसने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इधर 18 साल की रूबी को शादी (परंपरागत) से नफरत है। यह विवाह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वायरल है।

