PostNxt - Breaking News
Advertisement

फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?

postnxt

postnxt

Aug 21, 2026 · 8:53 AM
Share:
फिर सावन में भड़की आग, सरकार को किसने दी चेतावनी ?
Advertisement

रांची : सावन में बारिश की झड़ी के बीच आग लगी है।झारखंड की राजधानी रांची में छात्र आंदोलन अभी तीन पहले समाप्त हुआ समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया। मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। आंदोलनकारी छात्र इसलिए खुश थे कि उनकी एक छोड़कर बाकी सभी मांगे मान ली गई। सीबीआई जांच की मांग को छोड़कर बाकी सब पर सरकार ने कार्रवाई शुरू करदी थ लगभग दो दर्जन नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया जिसमें जेएसएससी सीजीएल का भी रिजल्ट शामिल है 11वीं से 13 वीं JPSC सिविल सेवा का रिजल्ट भी शामिल था ।दरअसल गुरुवार को जेपीएससी सिविल सेवा के अधिकारी हाई कोर्ट पहुंच गए और उनके मामले की सुनवाई हुई और कोर्ट ने सरकार के आदेश यानी हटाने के आदेश पर रोक लगा दी। फूड सेफ्टी ऑफिसर पद केअफसरभों को राहत मिली है। गुरुवार को प्रेस क्लब में प्रेस क्लब में छात्र आंदोलन कार्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप और धोखा देने का आरोप लगाया। छात्र नेताओं का कहना था कि हाईकोर्ट में सरकार की ओर से नियुक्ति रद्द करने सबंधी आदेश के पक्ष में दलील नहीं दी गई।कोई सीनियर वकील नहीं था। छात्र नेताओं का आरोप है कि सरकार हारने के लिए ही ऐसा की। आज यानी शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका जाएगा। छात्र नेताओं का कहना है कि झारखंड सरकार ने धोखा दिया है। दो महीने की मोहलत दी गई है। सरकार का रवैया देखकर कभी भी आंदोलन फिर से शुरू किया जा सकता है।

Found this article helpful? Share it:

Share: