रांची/ गोड्डा : यह महत्वपूर्ण समाचार है। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं मे फर्जीवाड़ा और पेपर लीक जैसे मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।JPSC से चयनित एक अधिकारी पकड़ा गया है। यह अधिकारी अभय कुमार तिवारी है। तत्काल वह पोड़ैयाहाट में BSO यानी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी है। उसे कर लिया गया है। यह कार्रवाई रांची के नगड़ी थाना में दर्ज इसके खिलाफ एक मामले में हुई है। सरकार के द्वारा JPSC मामले में गठित SIT की एक जांच इकाई CID ने की है।
बताया जा रहा है कि झारखंड में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक या सेटिंग का यह धंधा करता था। इसके ऊपर मोटी रकम वसूलने का आरोप है। सीआईडी (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। इसे पोड़ैयाहाट से गिरफ्तार किया गया है।सीआईडी की टीम ने जाल बिछाकर इसे पकड़ा है। आरोप है कि टीडीपीएल (TDPL) कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर रहते हुए उसने JSSC और JPSC द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सफलता हासिल की थी। यह संभवतः पेपर लीक या फिर सेटिंग के माध्यम से सफल होता रहा है।
आवास में सीआईडी की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, सीआईडी की विशेष टीम ने पोड़ैयाहाट के बांझी रोड स्थित अभय कुमार तिवारी के किराए के मकान पर देर रात छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए। उसके मोबाइल को जब्त किया गया है। डिजिटल इक्विपमेंट की जांच हो रही है। इसके कॉल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं। उसे रांची ले आया गया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय राजनेताओं से इसके संबंध रहे हैं। कुछ लोग तो उस राजनेता के बारे में भी दबी जुबान से एक नेता का नाम भी ले रहे हैं।
हम आपको बता दें कि नगड़ी निवासी एसएस शर्मा ने इस संबंध में स्थानीय थाना, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीआईडी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत में साफ कहा गया था कि आरोपी संगठित परीक्षा सिंडिकेट के लिए काम करता था। अपने तो फिट फाट था। पेपर लीक से लेकर परीक्षा में सेटिंग
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने PGTTCE-2023 की परीक्षा पास की थी. ज इसके अलावा JSSC CGL-2023-रोल नंबर 1237696 (रैंक-2), ACF PT परीक्षा 2024- रोल नंबर 24300086, MRO PT परीक्षा 2024-रोल नंबर- 24400147 के साथ साथ FSO लिखित परीक्षा 2023 में भी उसने सफलता हासिल की थी।मामले की गंभीरता से जांच की जाए।कम
इस अभियुक

