सरायकेला खरसावां: जिले के गम्हरिया थाना में बड़ा कांड हुआ है। यहां इंसाफ और रक्षा के लिए पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।आधी रात में यह कांड हुआ है।इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है।थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं वहीं वायरलेस ऑपरेटर नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।मालूम हो कि एक महिला अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर गम्हरिया थाना पहुंची थी वहां पुलिस से न्याय की उम्मीद थी लेकिन पुलिस को पाप मन में घर आया और यह महापाप हो गया।
थाना में निर्धारित महिला अभिरक्षा के रूम से अलग दूसरे रूम में महिला को रखा गया था। जानकारी के अनुसार जब वायरलेस ऑपरेटर नीरज उसके साथ गलत करने के लिए गया तो कमरे में खेत चाकू से महिला ने उसे पर हमला किया।जानकारी के अनुसार वह घायल भी है इधर इस घटना से सनसनी फैल गई है।

