PostNxt - Breaking News
Advertisement

नॉर्थ कोलकाता में पूजा पंडाल में बड़ा हादसा।17 लोगों की मौत,40 घायल।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 17, 2026 · 11:24 PM
Share:
नॉर्थ कोलकाता में पूजा पंडाल में बड़ा हादसा।17 लोगों की मौत,40 घायल।
Advertisement

कोलकाता: यह बड़ी ख़बर है। नॉर्थ कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। एक पूजा पंडाल ढह गया। जिससे यहां भगदड़ मच गई। ताज़ा जानकारी के अनुसार 17 लोगों की मौत की सूचना है।40 लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे।बीबी

कोलकाता में दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हो गया।उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भारी भीड़ के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया।इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।हादसे के बाद प्रभावित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूजा आयोजक भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे।कोलकाता पुलिस के मुताबिक, बारिश के दौरान भारी भीड़ के चलते चोरबागान के शारदा पार्क पूजा पंडाल के एग्जिट गेट पर भगदड़ की घटना हुई।पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7.40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र में हुई है।हादसे के बाद घायलों को रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MCH) पहुंचाया गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीमें मौके पर भेजी गईं। एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी पहुंची।फिलहाल पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।वहीं, प्रशासन के निर्देश पर ताला प्रतॉय पंडाल को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है. चेतला अग्रणी पंडाल को एक घंटे के लिए बंद किया गया है.

पश्चिम सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उन्होंने आसपास कई लोगों को बेहोश होते और उन्हें बाइक से ले जाते देखा। उन्होंने बताया कि मौके पर काफी भीड़ भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।घटना पर उन्होंने दुख जताया।

Found this article helpful? Share it:

Share: