न्यूज डेस्क: नेपाल में भीषण तबाही आई हुई है। इसके कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। नेपाल में कई देशों के पर्यटक फंसे हुए हैं। बहुत सारे निकले हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। भारत ने भी राहत सामग्री की तीसरी खेप नेपाल भेजी है। इसमें खाद्य सामग्री के अलावा दवा, टेंट बेड, और अन्य सामग्री शामिल हैं।
इधर भारतीय लोगों का एक समूह नेपाल के संकटग्रस्त क्षेत्र से वापस आया है। दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। नेपाल से लौटे इन भारतीयों ने आपदा की स्थिति में नेपाली सेना की कार्यशैली की तारीफ की। नेपाली सेना बहुत अच्छी तरह राहत कार्य कर रही है। निर्माणाधीन एक जल विद्युत प्रोजेक्ट में फंसे मजदूरों को सैनिकों ने बचाया।
मालूम हो कि इस त्रासदी में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बहुत सारे भारतीय अभी भी लापता हैं। कुछ तो वहां घूमने गए थे। बहुत सारे कैलाश मानसरोवर गए हुए थे।

