नई दिल्ली: बारिश के मौसम में कई स्थानों पर भारी तबाही मची हुई है। कई राज्यों में बढ़ की स्थिति है तो कहीं सड़क पुल पुलिया टूट रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश ने भारी परेशानी उत्पन्न कर दी। जमीन से लेकर आसमान तक संकट गहरा गया। हवाई यात्रा पर बुरा असर पड़ा।
आज सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट और विभिन्न एयरलाइंस की ओर से सुबह से ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की जाने लगी थी, ताकि लोग घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जांच सकें और उन्हें एयरपोर्ट पर परेशानी ना उठानी पड़े। समय पर उड़ान भर सकें। एयरपोर्ट तालाब बन गया था। 
इसके अतिरिक्त,भारी बारिश का सीधा असर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर पड़ा। जानकारी के अनुसार दिल्ली आ रही 14 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, जिनमें दुबई, शारजाह, गोवा, रांची, इंफाल, चेन्नई, इंदौर, मुंबई, लेह, सिलिगुड़ी, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और डिब्रूगढ़ से आने वाली उड़ानें शामिल थीं, को दूसरे निकटवर्ती एयरपोर्ट्स पर डाइवर्ट करना पड़ा।
सबसे खराब स्थिति सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच थी
हम बता दें कि सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच स्थिति सबसे गंभीर रही, जब एटीसी और डाइवर्जन एयरपोर्ट्स पर दबाव रोकने के लिए उड़ानों को उनके मूल एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान आने वाली करीब 50 प्रतिशत उड़ानें लेट हुईं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार प्रस्थान सेवाओं यानी इस एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स पर इसका और भी ज्यादा असर देखने को मिला। दिन में 11 से शाम 4 बजे के बीच दिल्ली से उड़ान भरने वाली लगभग हर उड़ान विलंबित रही और विमान बे-एरिया में ही खड़े रहे।
परिणामस्वरूप रनवे पर विमानों की लंबी कतार के कारण स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लगे
मौसम सुधरने के बाद जब प्रस्थान शुरू हुआ, तो रनवे पर विमानों की लंबी कतार के कारण स्थिति सामान्य होने में कई घंटे लग गए। शाम छह बजे तक प्रस्थान की लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें प्रभावित रहीं, जिनमें औसतन 40 मिनट की देरी दर्ज की गई।
______________________
इसे भी पढ़िए
https://postnxt.com/news/breaking/jpsc-jssc-रिफॉर्म्स-मंच-से-जुड़ी-छ

