PostNxt - Breaking News
Advertisement

डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन में क्या कुछ रहा ख़ास, जानिए।

postnxt

postnxt

Jul 27, 2026 · 8:20 AM
Share:
डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन में क्या कुछ रहा ख़ास, जानिए।
Advertisement

रांची: झारखंड की रांची जिले में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के मौके पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं बहुआयामी इंतजाम किए गए, जिसके फलस्वरूप उद्घाटन कार्यक्रम एवं मैच शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं दर्शकों के अनुकूल वातावरण में संपन्न हुआ। 26 जुलाई को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 का उद्घाटन मैच अच्छी तरह सफल रहा।संपन्न हुआ।रांची में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के अवसर पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए। जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन स्टेडियम में मौजूद रहकर लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, प्रवेश-निर्गमन द्वारों एवं दर्शक दीर्घाओं में सघन निगरानी रखी गई।

यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं (एम्बुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र), स्वच्छता, पेयजल एवं अग्निशमन दल की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं दर्शकों के अनुकूल वातावरण में संपन्न हुआ।

Found this article helpful? Share it:

Share: