PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 22, 2026 · 8:12 AM
Share:
झारखंड में धीरे धीरे विस्फोटक हो रही स्थिति, छात्र आंदोलन की आग तेज़ी से सुलग रही
Advertisement

रांची: झारखंड में एक बार फिर छात्र आंदोलन का माहौल बन गया है। छात्र संगठन जेपीएससी jssc रिफॉर्म्स मंच ने सरकार पर हमला करते हुए अपने साथ धोखा का आरोप लगाया।जिस प्रकार से 11-13 वीं सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने के लिए झारखंड सरकार के आदेश पर HC ने रोक लगा दी, उसके बाद से छात्र आंदोलनकारी सरकार पर बरस पड़े।

शुक्रवार को शाम में छात्र संगठन ने पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। मुख्यमंत्री का पुतला दहन होना था। छात्र आंदोलनकारी पुतला लेकर अल्बर्ट एक्का चौक जा रहे थे कि रास्ते में बवाल हो गया। पुतला छीनकर भागने का काम किया गया। इसको लेकर पूरा हंगामा हुआ। लड़कियों के साथ बदसलूकी की गई। पुतला उनके पास था। पुतला छिनतई करने वाला एक मुस्टंडा पकड़ा गया। छात्रों ने सीधे हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि यह सब कथित रूप से सरकार के इशारे पर किया गया है।

हंगामा के कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कई छात्र घायल हो गए सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ हजारीबाग में भी पुतला फूंकने वाले छात्रों को पीटा गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा पहने लोगों ने छात्रों पर हमला किया। जमकर पीटा। पुतला छीन लिया गया। गिरिडीह में भी पुतला दहन के कार्यक्रम में हंगामा हुआ।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: