रांची: झारखंड में 2029 में पूरी तवत से भाजपा विधान
झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल पहुंचे उलिहातू, किया बिरसा मुंडा को नमन*
*बिरसा मुंडा के वंशजों से मिलकर जाना उनका कुशलक्षेम*
*वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मिले प्रदेश प्रभारी, लिया मार्गदर्शन*
*भाजपा जनजातीय समाज को और मजबूती से जोड़कर चलेगी, जल्द दिखेगा परिवर्तन :- गजेंद्र सिंह पटेल*
*राज्य की वर्तमान सरकार बिरसा मुंडा के गांव के विकास के प्रति उदासीन : आदित्य साहू*
*प्रदेश प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ता फागु मुंडा के घर भोजन कर दिया सादगी का परिचय*
भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने अपने खूंटी प्रवास के दौरान अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर आना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है।
साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा के वंशजों सुखराम मुंडा एवं बुधराम मुंडा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। इस दौरान झारखंड प्रदेश के सह-प्रभारी द्वय क्रमशः छत्तीसगढ़ में मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
*मौके पर प्रदेश प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि* जनजातीय समाज भाजपा की प्राथमिकता है, जनजातीय समाज का कल्याण सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की उन्नति के लिए बहुत कुछ किया है। धरती आबा बिरसा मुंडा की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को देश जाने इसके लिए उन्होंने उनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जनजातीय समाज की एक बेटी को राष्ट्रपति बनाया।
प्रदेश प्रभारी ने जनजातीय समाज के साथ संगठन के जुड़ाव को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड़ भाजपा जनजातीय समाज को और मजबूती के साथ जोड़ेगी और जल्द ही इस परिवर्तन को पूरा देश देखेगा। कहा कि भाजपा जनजातीय समाज के साथ संवाद, संपर्क को और मजबूत करेगी तथा गांव-गांव तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, विकास और कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
*प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि* सनातन धर्म के अनुसार हम जब किसी काम की शुरुआत करते हैं तो भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। आज झारखंड़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं दोनों सह-प्रभारी के द्वारा अपना कार्यभार संभालने से पहले धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आकर झारखंड़ के अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। यह इसी परंपरा का हिस्सा है।
श्री साहू ने राज्य की वर्तमान सरकार की बिरसा मुंडा के गांव के प्रति उदासीनता पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार के समय में इस गांव का विकास किया गया था, सड़कें बनायी गयी थी, पुस्तकालय बनाया गया था। लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार के छह साल से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना दुखद है।
*झारखंड़ भाजपा सह- प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि* छत्तीसगढ़ का निवासी होने के नाते इस राज्य की हर राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी रहती है। झारखंड़ भाजपा का संगठन मजबूत है, यह और मजबूत होगी और 2029 में झारखंड़ में भाजपा की सरकार बनेगी, इसका संकल्प लेकर काम करेंगे।साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, साहस और बलिदान को नमन करते हुए प्रेरणादायक बतलाया।
*झारखंड़ भाजपा की सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि* भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली ग्राम उलीहातु पहुँचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया। भगवान बिरसा मुंडा जी का त्याग, संघर्ष और साहस सदैव हम सभी को राष्ट्र, समाज और जनजातीय गौरव के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
*वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मिलकर प्रदेश प्रभारी ने लिया मार्गदर्शन*
झारखंड प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी द्वय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी संगठन को और मजबूती प्रदान करने आदि को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कड़िया मुंडा ने प्रदेश प्रभारी को झारखंड की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए।
मौके पर प्रदेश प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि वरीय नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
*पार्टी कार्यकर्ता फागु मुंडा के घर प्रदेश प्रभारी ने किया भोजन*
प्रदेश प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सह मुखिया फागु मुंडा के घर पहुंचकर पारंपरिक भोजन किया और परिवारजनों से आत्मीय संवाद भी किया। भोजन के रूप में मडूआ रोटी, बर्रा, धुस्का, गुलगुला, देहाती चावल, दाल, लाल साग आदि परोसा गया। प्रदेश प्रभारी का इस प्रकार कार्यकर्ता के घर पहुंचना संगठन के प्रति उनकी आत्मीयता और सादगी को दर्शाता है। प्रदेश प्रभारी के इस सहज व्यवहार ने कार्यकर्ताओं के बीच “पार्टी में पद नहीं, कार्यकर्ता सर्वोपरि” का भाव मजबूत किया।
*प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारियों का हुआ भव्य स्वागत*
इसके पूर्व झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं दोनों सह-प्रभारियों का खूंटी आगमन पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। झारखंडी संस्कृति और परंपरा के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज, फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, झारखंडी नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयघोष और नारों के बीच उत्साह और स्वागत भाव प्रकट किया। पूरा वातावरण भाजपा के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से उत्साहपूर्ण बना रहा। प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इसके अलावा खूंटी के सुभाष चौक पर अमर सेनानी सुभाष चंद्र बोस, खूंटी नीचे चौक स्थित भगत सिंह, जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भी इनके द्वारा माल्यार्पण किया गया। वहीं खूंटी साइको स्थित बिरसा मुंडा के सेनापति रहे गया सिंह मुंडा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उराँव, बिरंची नारायण, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, योगेंद्र प्रताप सिंह, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, कोचे मुंडा, राहुल शाहदेव, आंनद कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रियंक भगत सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
