PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय टीम में, राष्ट्रीय मंत्री बने

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 17, 2026 · 4:55 PM
Share:
झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय टीम में, राष्ट्रीय मंत्री बने
Advertisement

नई दिल्ली/रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई पुराने को हटाया है। नए लोगों को जगह मिली है। झारखंड से प्रदीप वर्मा को बड़ा दायित्व मिला है। प्रदीप वर्मा को वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने अपनी टीम में उपाध्यक्ष बनाया था। अब प्रदीप वर्मा इनकी टीम से आगे बढ़ गए हैं। हम बता दें कि नितिन नबीन ने नई टीम में दीपक mahaske को अमित मालवीय की जगह IT सेल का का प्रमुख बनाया गया है। नितिन नबीन ने अपनी टीम में 13 उपाध्यक्ष हैं। आठ महामंत्री बनाए गए हैं।राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि नई टीम अच्छी है। मेहनती लोगों को जगह दी गई है।

प्रदीप वर्मा को संगठन कार्य का बड़ा अनुभव रहा है।

भाजपा के झारखंड के नेताओं ने प्रदीप वर्मा को बधाई दी है। झारखंड से कई नेता ने प्रदीप वर्मा को बधाई दी है। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने भी बधाई दी है। अजय राय,सतीश सिन्हा, प्रतुल शाहदेव काफी खुश दिखे। उन्होंने प्रदीप वर्मा को बधाई दी।झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने भी प्रदीप वर्मा को बधाई दी है। झारखंड भाजपा के महामंत्री अमर कुमार बावरी, गणेश मिश्रा और मनोज सिंह ने भी प्रदीप वर्मा को बधाई दी है।

हम बता दें कि प्रदीप वर्मा ने संगठन के लिए हर स्तर पर मजबूती से काम किया है। उन्हें पार्टी ने जो दायित्व दिया, उसे उन्होंने पूरा किया। वर्तमान समय में वे प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अब वे इस दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। प्रदीप वर्मा साल 2024 में राज्यसभा के लिए झारखंड से निर्वाचित हुए।

Found this article helpful? Share it:

Share: