न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। झारखंड में बच्चा अपहरण कांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है। इसके साथ एक बड़े संगठित गैंग का खुलासा हुआ है।
चलिए इस मामले का उद्भेदन कैसे हुआ है, जानिए। पिछले 24 सितंबर की सुबह रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 4 वर्षीय बालक के अपहरण के संवेदनशील मामले का रांची पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। घटना उस समय घटी थी जब बच्चे की मां पास में मौजूद नहीं थी और कुछ अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर बच्चे को ले भागे थे।मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय गुप्तचर तंत्र के माध्यम से लगातार सुराग जुटाए।
पुलिस ने सुराग के आधार पर एक अभियुक्त को धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिबगंज पुलिस के सहयोग से साहिबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ में छापेमारी कर अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अपहृत 4 वर्षीय बालक को तीनपहाड़ (साहिबगंज) से सकुशल एवं सुरक्षित बरामद कर लिया गया है:-
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार तीनपहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया गया है।बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। पूरे नेटवर्क और अपहरण के कारणों की तह तक जाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई एवं सघन अनुसंधान जारी है।इस त्वरित और सफल उद्भेदन में धनबाद पुलिस, जामताड़ा पुलिस, साहिबगंज पुलिस एवं पुलिस महानिरीक्षक (IG), संथाल परगना का विशेष सहयोग रहा। विषम परिस्थितियों एवं देर रात (odd hours) इन सभी इकाइयों द्वारा तत्परता से महत्वपूर्ण सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया गया।
यह संपूर्ण कार्रवाई विभिन्न जिलों के बीच उत्कृष्ट अंतर-जिला समन्वय (Coordination) का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है। राँची पुलिस अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करती है और उन्हें धन्यवाद देती है।इस कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस कर्मियों को समा

