PostNxt - Breaking News
Advertisement

चतरा में NTPC परिसर में बड़ा हादसा, तीन की मौ/त।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 18, 2026 · 1:46 PM
Share:
चतरा में NTPC परिसर में बड़ा हादसा, तीन की मौ/त।
Advertisement

चतरा: चतरा जिला अंतर्गत NTPC परिसर में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन की जान चली गई है। कई अन्य घायल हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार NTPC कंपनी के कन्वेयर बेल्ट में हादसा हुआ है। इसके टूटने से घटना हुई है।

घटना के कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई।इस घटना में तीन मजदूरों की मौत तत्काल हो गई है। कई अन्य घायल बताए गए हैं। घायलों का इलाज़ स्थानीय स्तर पर हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NTPC परिसर में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।NTPC प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: