PostNxt - Breaking News
Advertisement

ऐसे पकड़ा गया घूसखोर BPO,ACB ने रंगे हाथ हाथों पकड़ा।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 03, 2026 · 11:10 PM
Share:
ऐसे पकड़ा गया घूसखोर BPO,ACB ने रंगे हाथ हाथों पकड़ा।
Advertisement

गुमला :ACB ने एक घूसखोर अफसर को धर दबोचा है। यह पालकोट प्रखंड से जुड़ा मामला है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार दोपहर मनरेगा के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि तालाब निर्माण योजना के काम को आगे बढ़ाने और जियो टैगिंग कराने के एवज में लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, पालकोट मुस्लिम मोहल्ला निवासी मो. सहबूदिन मियां के नाम वित्तीय वर्ष 2021-22 में 100×100 फीट तालाब निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी। योजना के तहत काम कराने के लिए लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान योजना की जियो टैगिंग कराने के एवज में BPO हरीश प्रजापति द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा।

रिश्वत की मांग से परेशान लाभुक ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने BPO को पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद गुरुवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम BPO को पालकोट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दक्षिणी भाग पंचायत सचिवालय लेकर पहुंची। गिरफ्तार BPO से पूछताछ की गई है।

Found this article helpful? Share it:

Share: