न्यूज डेस्क: आज कार्तिक पूर्णिमा है और एक पावन महीने का आज समापन है।आज के दिन सनातन धर्म को मानने वाले पावन स्नान करते हैं। चाहे गंगा हो या जो भी नदी हो, वहां स्नान ध्यान कर दान पुण्य करते हैं।
आज तीन पर्व मनाए जाते हैं।आज देव दीपावली भी मनाई जाती है। त्रिपुरासुर राक्षस को मारने के उपलक्ष्य में देवताओं ने दीप जलाकर दीपावली मनाई थी।इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम होता है। देश के धार्मिक स्थलों पर दीपावली की तरह ही आज दीपोत्सव मनाया जाता है।।खासतौर पर काशी में 21 लाख दिए जलाए जाएंगे।आज गुरु पूर्णिमा भी है।सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी की जयंती भी है। इस मौके पर सिख समुदाय के लोगों में भी उत्साह और श्रद्धा भाव देखा जा रहा है। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में विशेष अरदास का आयोजन किया गया पटना की साहब के गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा में विशेष शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ।

