रांची: यह महत्वपूर्ण समाचार है।झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। संघ के द्वारा कल गुरुवार रात 8 बजे से सेवा बाधित की गयी है, 17 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक 40 घंटे सेवा बाधित रहने की घोषणा की गयी है।बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी आज शुक्रवार को NHM कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। 
अगर इसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तो आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की गई है। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। साथ ही समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की भी चेतावनी दी है।

