लखनऊ: अगले साल देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है। इनमें से एक उत्तर प्रदेश भी है। यहां 2017 से ही भाजपा की सरकार है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। साल 2022 में भी भाजपा ने जीत हासिल कर लिया है। योगी आदित्यनाथ एक अलग हनक के साथ शासन करते हैं। कभी अमित शाह से इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं माने जाते थे लेकिन अब अमित शाह भी काफी संतुष्ट दिख रहे हैं। कट्टर हिंदू चेहरा के रूप में योगी आदित्यनाथ पहचाने जाते हैं। उनके काम करने का अंदाज़ कड़क रहा है। उन्हीं के चेहरे पर उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव होगा। कल यानी 30 अक्टूबर को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। संभवतः चुनाव से पूर्व पूर्ण कार्यसमिति की यह अंतिम बैठक मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार परिस्थितियां थोड़ी अलग तरह की हैं। विपक्ष वोट की कथित चोरी का आरोप लगाकर आंदोलन का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। जेन जी के तेवर भी देखे जा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भाजपा को अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। वैसे भाजपा किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है। उसकी तैयारी बहुत सिस्टेमेटिक होती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक तैयारी लगातार जारी है। कल यानी 30 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा में भाजपा की जीत होगी। इसमें किसी तरह की शंका नहीं है।
झारखंड से राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दावा किया है कि 2022 से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होगी। मालूम हो कि 2022 में भाजपा ने 255 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली थीं। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रेमभाव से लड़ेगा, यह स्पष्ट नहीं है। समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी की है। प्रदीप वर्मा कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफियाराज को ख़त्म कर दिया। कई दबंग सलाखों के पीछे चले गए। विकास की रफ्तार उतनी ही तेज से चलती रही है।
प्रदीप वर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। उनके अनुभव का पार्टी उपयोग करना चाहती है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े हैं। विनोद तावड़े बिहार में संगठन को मजबूत करते रहे। इसका लाभ 2025 के विधानसभा चुनाव में मिला। प्रदीप वर्मा को बिहार चुनाव प्रचार में लगाया गया था। उन्हें बड़ा क्षेत्र का जिम्मा दिया गया। उन्होंने जबरदस्त मेहनत की। अच्छा रिजल्ट दिया। पश्चिम बंगाल चुनाव में भी प्रदीप वर्मा ने काफी मेहनत की। अच्छा परिणाम आया।
सांसद प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में धारदार नेतृत्व है। निर्णय लेने की क्षमता वाली मजबूत सरकार है। आमलोगों को विकास के साथ आज आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।देश में नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। डबल इंजन की सरकार सुपर स्पीड में चल रही है। उन्होंने आगे कहा बालिया, मऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आज़मगढ़, देवरिया आदि क्षेत्र में लोगों में ग़ज़ब का उत्साह है। लोग भाजपा विपक्ष के दुष्प्रचार को समझ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के शासन को लोगों ने देखा है। अब उस दौर को फिर से नहीं आने देंगे। महिला योगी सरकार में अपने को सुरक्षित मानती हैं यही कारण है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2022 से अधिक सीटें लाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार सांगठनिक विषयों को देख रहे हैं।

