आदिवासी निशा भगत मामले में कार्रवाई हुई है। पिठौरिया थाना प्रभारी संजय पांडे को लाइन हाजिर कर दिया गया है।रांची के SSP ने यह कार्रवाई की है। दूसरी तरफ अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
झारखंड की राजनीति में अभी आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का मामला सुर्खियों में है।उसके पिता द्वारा पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिक में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। निशा भगत मौत मामला अभी सुर्खियों में है।इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन की रणनीति बनाई है दूसरी तरफ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इस मामले को स्वतः संज्ञान में लिया है।आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को नोटिस जारी किया है।आयोग ने 7 दिनों के अंदर इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।

