न्यूज डेस्क: भारत के लिए यह गर्व का पल है।। एक बेटी और एक बेटे ने यह गौरव प्रदान किया है।Commonwealth गेम्स में आखिरकार इतिहास रच दिया गया है। भारत की अस्मिता डे ने 48 किग्रा. वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी को हराया. उन्होंने सडन डेथ में ये जीत हासिल की। भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल मिला है। वहीं हर्ष सिंह ने भी पुरुष जुडो में गोल्ड जीता है।
अस्मिता डे ने ऐसे जीता CWG 2026 में गोल्ड

अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की ईवा इविंग (Eva Ewing) को इप्पोन से हराया
अस्मिता ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को युको (1-0) से हराया।
अस्मिता ने फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को गोल्डन स्कोर में हराकर गोल्ड मेडल जीता।
इस जीत के साथ अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।
हर्ष सिंह ने भी जबरदस्त हुनर का प्रदर्शन किया है।
२Judo #CommonwealthGames

