न्यूज डेस्क: देश का नाम रोशन करने वाले स्मित मच्छार पर सभी भारतीयों को गर्व है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर 170 लोगों की जान बचाई। फ्लाई दुबई के फ्लाइट के सह चालक ओमान के कट्टरपंथी हमलावर के जानलेवा हमले से घायल स्मित मच्छार ने यात्रियों को बचाया। पूरी दुनिया ने उनके साहस और बुद्धिमत्ता की तारीफ की। इजरायल ने उनकी प्रतिभा को सलाम किया। इधर यूनाइटेड अरब अमीरात द्वारा उन्हें सम्मान दिया गया है।
साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई द्वारा प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद II (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित किया गया है।
मालूम हो कि 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में सह-पायलट के हमले के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण सूझबूझ का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारकर उन्होंने विमान में सवार सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की जान बचाई।
उनके इस काम से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। इजरायल ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुलाया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की थी। स्मित मच्छार को इस संकट की घड़ी में भगवान हनुमान ने ऊर्जा दी। साहस प्रदान किया। स्मित मच्छार घायल हो गए थे। उनका इलाज हुआ। अब वे ठीक हैं।

