PostNxt - Breaking News
Advertisement

SIR को लेकर हो रही परेशानी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का CEO कार्यालय घेराव कार्यक्रम

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 28, 2026 · 7:06 PM
Share:
SIR को लेकर हो रही परेशानी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का CEO कार्यालय घेराव कार्यक्रम
Advertisement

रांची: झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में बहुतों को नोटिस दिया गया है। बहुतों की मैपिंग नहीं हुई है। नए नाम जोड़ने में भी जटिलता आ रही है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। पुराना विधानसभा मैदान से कांग्रेस नेताओं का जत्था निकला।

CEO यानी मुख्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा यहाँ पुतला फूंका गया। घेराव किया गया। आज राज्य के सभी जिलों में भी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में SIR को लेकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। अलग – अलग दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। लोगों को मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को मांग पत्र सौंपा गया है।SIR की प्रक्रिया को सरल करने की मांग की गई है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार काम कर रहे हैं। उनको हटाकर दम लिया जाएगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: