PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?

postnxt

postnxt

Jul 03, 2026 · 7:37 PM
Share:
SBU के DG प्रो गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानिए क्यों ?
Advertisement

 

सरला बिरला विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण : प्रो. गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

 

रांची।यह महत्वपूर्ण समाचार है। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU ) के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है। विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षण, शोध तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में आजीवन समर्पित योगदान के लिए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड स्टेट शाखा द्वारा आयोजित 7वें झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 के अंतर्गत प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित भव्य समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं रांची के विधायक सी. पी. सिंह ने प्रो. गोपाल पाठक को यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. पाठक के दीर्घकालिक, उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शैक्षणिक प्रतिबद्धता ने सरला बिरला विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय की कुलाधिपति जयश्री मोहता, माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के माननीय सदस्य अनंत जाटिया, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. गोपाल पाठक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रो. पाठक की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के समूचे शैक्षणिक परिवार के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।

विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. गोपाल पाठक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरला बिरला विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

#SBU #LifeTimeAchievementAward #ProfGopalpathak #संतोषकुमारगंगवारु

Found this article helpful? Share it:

Share: