PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया, विश्वविद्यालय परिवार में खुशी।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 23, 2026 · 7:12 PM
Share:
SBU ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया, विश्वविद्यालय परिवार में खुशी।
Advertisement

रांची: झारखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता की बदौलत अपनी पहचान बनाने वाले सरला बिरला विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में खुशी देखी गई।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विश्वविद्यालय परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विभिन्न संकायों के टॉपर्स एवं उनके अभिभावकगण भी उपस्थित हुए। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षकों और टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और उपहारों के साथ सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में SBU के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने कम समय में विश्वविद्यालय को अहम मुकाम तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। शैक्षणिक मानचित्र पर संस्थान को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के विश्वविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने चरित्र निर्माण एवं अनुशासन को यहां की रीढ़ करार दिया। कुलपति प्रो सी जगनाथन ने विद्यार्थियों में हुनर की आवश्यकता पर जोर देते हुए एंपावरमेंट, एक्सीलेंस, एक्जीक्यूशन, एक्सपेंशन एवं एम्पथी पर चर्चा की। टीम स्पिरिट पर जोर देते हुए उन्होंने इसे किसी भी संस्थान के विकास के लिए अत्यंत जरूरी बताया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ सरस्वती मिश्रा और  गिरिराज रत्वा भी उपस्थित रहे।सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: