PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

RJD नेता का गोरख धंधा उजागर, शराब फैक्ट्री में यह सब चल रहा था, जेल भेजे गए।

postnext

postnext

Jul 02, 2026 · 2:01 PM
Share:
RJD नेता का गोरख धंधा उजागर, शराब फैक्ट्री में यह सब चल रहा था, जेल भेजे गए।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची : यह बड़ी ख़बर है। एक नेता क्या कुछ कर रहे थे,इसका खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता पूर्व विधान पार्षद को शराब नकली शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानिए क्या हुआ है ।

बिहार के एक नेता को झारखंड उत्पाद विभाग ने पकड़ा है।राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर 303 पेटी विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के मालिक, राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के पूर्व विधानपार्षद सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और कर्मचारी रविकांत राय को फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

ताजा जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में तैयार शराब पर नामी ब्रांडों के फर्जी लेबल लगाकर उसे बाजार में कम कीमत पर खपाने का काम यहां होता था।छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी शराब और पैकेजिंग सामग्री भी बरामद की गई।

इस छापेमारी का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने किया। यह कार्रवाई मंगलवार रात करीब 12 बजे शुरू हुई और बुधवार सुबह 6 बजे तक चली। सघन जांच में सामने आया कि प्लांट में 8 PM और After Dark समेत तीन अलग-अलग ब्रांडों के नाम पर अवैध शराब तैयार की जा रही थी। बोतलों पर “For Sale Only UP” का लेबल लगा था, जिससे आशंका है कि शराब को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नाम पर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। फैक्ट्री से अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं

हम आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च 2023 में भी इसी फैक्ट्री पर छापेमारी हुई थी, जिसमें 108 बोतल अवैध शराब बरामद की गई थी। उस समय फैक्ट्री को सील कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बाद में संचालन फिर शुरू हो गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, नकली शराब को पिकअप वैन में आलू की आड़ में बिहार और झारखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किए जाने की भी आशंका है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार शाम बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

#RJD #SubodhRayRjd #ExRJDMLCArrested #JharkhandExiae #RanchiPolice

Found this article helpful? Share it:

Share: