PostNxt - Breaking News
Advertisement

MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 06, 2026 · 8:02 AM
Share:
MGM मेडिकल कॉलेज के 17 छात्र रैगिंग के दोषी, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
Advertisement

जमशेदपुर: झारखंड का प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज यानी MGM कॉलेज प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। रैगिंग करने वाले को दंडित करने का निर्णय लिया है। इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने कमिटी का गठन किया था। कमिटी में पांच सदस्य थे। पूरी जांच की गई। जांच के दौरान ऑडियो और वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया। साल 2026 सत्र के छात्रों ने इसकी शिकायत एंटी रैगिंग सेल को दी थी। इसके अलावा नेशनल मेडिकल काउंसिल को भी दी थी।

जांच कमिटी ने पाया कि जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की है। जांच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट डायरेक्टर को प्रिंसिपल, निदेशक और निदेशक को सौंप दी। इस जांच रिपोर्ट पर अब कार्रवाई की गई है। कुल 17 स्टूडेंट्स को दोषी पाया गया है। इनके खिलाफ MGM प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। दोषी पाए गए 17 छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया है। इसके अलावा प्रत्येक छात्र पर 25-25 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

रैगिंग अवैध घोषित है। नए सत्र के 26 छात्रों के साथ रैगिंग की शिकायत मिली थी। सत्र 2024 के 14 और सत्र 2025 के तीन छात्रों पर यह कार्रवाई हुई है। इन्हें 8 अक्टूबर से होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा से रोक दिया गया है। यूनिवर्सिटी को भी इसकी सूचना दी गई है।

Found this article helpful? Share it:

Share: