रांची: यह बहुत बड़ी ख़बर है। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को समाप्त कराने की दिशा में हेमंत सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके लिए कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई।इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि JSSC CGL समेत सभी नियुक्ति परीक्षाएं जिनका संचालन TDPL एजेंसी ने किया, उन्हें रद्द किया जाता है।
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग छात्र अभ्यर्थियों की थी। इसके अलावा CBI जांच की मांग भी रही है। इस पर सरकार ने निर्णय नहीं लिया है। छात्रों की यह बहुत बड़ी जीत है। इसको लेकर पिछले 24 दिनों से आंदोलन चल रहा था। इस निर्णय से आंदोलनकारी छात्रों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। इधर छात्रों ने कहा है कि CBI जांच की मांग भी पूरी होनी चाहिए। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि जो प्रकरण चल रहा है, उसका पटाक्षेप के लिए यह निर्णय लिया गया है।
BJP के राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इसे छात्रों के संकल्प और धैर्य की जीत है।

