PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

JPSC कार्यालय का घेराव के दौरान टूटी बैरिकेडिंग, गेट तक पहुंचे BJYM कार्यकर्ता।

postnxt

postnxt

Jul 22, 2026 · 7:39 PM
Share:
JPSC कार्यालय का घेराव के दौरान टूटी बैरिकेडिंग, गेट तक पहुंचे BJYM कार्यकर्ता।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा का JPSC कार्यालय घेराव का कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। जयपाल सिंह स्टेडियम से निकला प्रदर्शनकारियों का जत्था जेपीएससी के गेट तक पहुंचा। यहां पर लगी बैरिकेडिंग को BJYM के नेता और कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया।

 

जेपीएससी कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से आए थे। उनका कहना था कि जेपीएससी के द्वारा ली गई 14 वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट गड़बड़ है। इसे रद्द किया जाना चाहिए। सरकार के स्तर से जो SIT का गठन किया गया है वह EYEWASH है। जेपीएससी के चेयरमैन से इस्तीफा लिया गया। यह सब दिखावा है। परीक्षा लेने वाली प्रयागराज की एजेंसी दागी है। यह बदनाम है।

इसलिए ऐसी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि जेपीएससी का घेराव करने जा रहे BJYM के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन ने नरमी बरती। बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के बावजूद कोई बल प्रयोग नहीं किया गया। समझा बुझाकर थोड़ी देर में हटा दिया गया। इस प्रकार BJYM का जेपीएससी कार्यालय का घेराव कार्यक्रम समाप्त हो गया। इस कार्यक्रम में महानगर के नेता के अलावा भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए।

Found this article helpful? Share it:

Share: