PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड लिखने जा रहा इतिहास, जानिए कैसे ?

postnxt

postnxt

Jul 18, 2026 · 3:09 PM
Share:
डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड लिखने जा रहा इतिहास, जानिए कैसे ?
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची : खेल के क्षेत्र में झारखंड काफी समय से राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी निभाता रहा है। हॉकी के क्षेत्र में इसका इतिहास बहुत पुराना रहा है। क्रिकेट में माही की बदौलत झारखंड की एक बड़ी पहचान बनी। फुटबॉल में भी महिला खिलाड़ियों ने बड़ा नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया है।अब एक आयोजन का अवसर मिला है। यह इतिहास लिखने का वक्तहै।

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी शनिवार को दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन प्रदर्शित की गई।इस कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि तथा मेजर जनरल सज्जन सिंह मान सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “डूरंड कप का रांची में आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन से राज्य में फुटबॉल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।” डूरंड कप के मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम सहित देश के छह शहरों में खेले जाएंगे।हम बता दें कि यह टूर्नामेंट वर्ष 1888 से आयोजित हो रहा है।

#DurandCup #Football #Jharkhand

Found this article helpful? Share it:

Share: