रांची: JSSC CGL नियुक्ति परीक्षा घोटाला मामले में CID ने तीन को पकड़ा है। ये तीन अभ्यर्थी हैं।दो को गिरिडीह से और एक को कोडरमा से पकड़ा गया है।CID की विशेष टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है।CID यानी अपराध अनुसंधान विभाग (CID) इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार को कोडरमा के सतगावां से गिरफ्तार किया गया है। संजय कुमार को गावां, गिरिडीह से पकड़ा गया है। वहीं तीसरा रामकृष्णा सिंह को गिरिडीह के धनवार से गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों अभ्यर्थी हैं। जो नौकरी कर रहे थे। JSSC CGL परीक्षा में इनका चयन हुआ है। इन तीनों पर आरोप है कि नियुक्ति परीक्षा में गलत तरीके से लाभ लिया है।
हम आपको बता दें कि अभी तक CID ने अधिकांश अभ्यर्थियों को गिरिडीह जिले से गिरफ्तार किया है। यह जिला एक तरह से हब बन गया है।

