नई दिल्ली : भारत अंतरराष्ट्रीय संगठन BRICS के शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं। इसके भारत समेत कुल 11 देश सदस्य हैं। आज अहले सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनका डेलिगेशन भारत पहुंचा।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डेलिगेशन के सदस्यों के साथ मुलाकात की। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल नामक पुस्तक भेंट की। इसमें बहुत ही उपदेशात्मक बातें संग्रहित हैं।

इसे पांचवां वेद भी कहा जाता है। पीएम मोदी ने इस पुस्तक की खासियत बताई। पुतिन से मोदी की अच्छी मुलाकात हुई है। बहुत से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

