PostNxt - Breaking News
Advertisement

Asian Games: हॉकी में भारत ने ऐसे जीता Gold। झारखंड की बेटी सलीमा के नेतृत्व वाली टीम का जलवा।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 02, 2026 · 9:12 PM
Share:
Asian Games: हॉकी में भारत ने ऐसे जीता Gold। झारखंड की बेटी सलीमा के नेतृत्व वाली टीम का जलवा।
Advertisement

न्यूज डेस्क: हमने सोना जीता है। यह गर्व वाले शब्द आज भारत की बेटियों ने सभी देशवासियों के लव पर रख दिए हैं। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत का स्वर्णिम काल लगातार जारी है।

चलिए सीधे पॉइंट पर आते हैं।जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल बाद सोना जीता है।

हम बता दें कि भारत ने एशियाई खेलों में इकलौता गोल्‍ड 1982 में दिल्ली में जीता था। तब महिला हॉकी को पहली बार इन गेम्‍स में शामिल किया गया था। उसके बाद से भारत 1998 और 2018 में फाइनल में पहुंचा। 1998 में दक्षिण कोरिया और 2018 में जापान से हार मिली। ऐसे में भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।  इससे पहले सलीमा टेटे की कप्‍तानी वाली टीम ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 2-0 से मात देकर निर्णायक मुकाबले में एंट्री की थी। भारत की ओर से पहले क्‍वार्टर में इकलौता गोल 10वें मिनट में लालरेम्सियामी ने किया। इसके बाद पूरे मैच में कोई गोल नहीं हुआ। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम को Los Angeles ( LA) ओलंपिक खेलों के लिए सीधा क्वालिफिकेशन भी मिल गया है। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

और जानकारी लीजिए।मैच के शुरुआती 15 मिनट का खेल खत्म होने तक भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि पहले क्वार्टर में चीनी टीम का गेंद पर अधिक नियंत्रण रहा, लेकिन 10वें मिनट में लालरेम्सियामी ने पासा पलट दिया। साक्षी के एक सटीक पास को लालरेम्सियामी ने जोरदार रिवर्स हिट के जरिए सीधे नेट के ऊपरी हिस्से में पहुंचाकर भारत का खाता खोला।दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा। हाफ-टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा। इस दौरान चीन को मैच में वापसी करने का एक सुनहरा मौका पेनल्टी स्ट्रोक के रूप में मिला था, लेकिन गोलकीपर सविता ने एक बेहतरीन बचाव करते हुए टीम पर आया संकट टाल दिया।

फाइनल मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हो सका। 45 मिनट के खेल के बाद हिसाब – किताब भारत के पक्ष में 1-0 ही रही। इस क्वार्टर के आखिरी दो मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। एक छोर से दूसरे छोर तक तेज पासिंग के जरिए टीम ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। चौथे क्‍वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी है।

Found this article helpful? Share it:

Share: