रांची: झारखंड हमारा अपना प्रदेश है। यहां क्या नहीं है ? प्राकृतिक संसाधन के अलावा अच्छा मैनपावर भी है। हमारे पास कुशल और अकुशल हैंड्स भी हैं। यहां की धरती सोना उगलती है। आज झारखंड विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। रफ्तार कम अधिक हो सकती है।पर, बढ़ तो रहा है। लगातार 2014 से इस राज्य में एक स्थिर सरकार है। भारत सरकार इस दिन को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाती है। आज ही के दिन अलग राज्य झारखंड बना।आज 15 नवंबर का दिन झारखंड के इतिहास, संस्कृति और अस्मिता के लिए बेहद खास है। पूरा झारखंड आज राज्य स्थापना दिवस और महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और विभिन्न समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
15 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है झारखंड स्थापना दिवस?
हम बता दें कि झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में हुआ था। यह तारीख महान आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। इसी ऐतिहासिक दिन को झारखंड के लोगों के लिए विशेष महत्व प्राप्त है।प्राकृतिक संपदा, घने जंगलों, पहाड़ों, खनिज संसाधनों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से समृद्ध झारखंड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
भगवान बिरसा मुंडा: जिन्होंने जल, जंगल और जमीन के लिए किया संघर्ष
भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर,1875 को वर्तमान झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट किया।उनका संघर्ष केवल अंग्रेजों के खिलाफ नहीं था, बल्कि आदिवासियों के अधिकार, संस्कृति, परंपरा और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए भी था।
भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में चला उलगुलान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। कम उम्र में ही उन्होंने अपने संघर्ष और साहस से पूरे देश में पहचान बनाई। वर्ष 1900 में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं।
जनजातीय गौरव और झारखंड की पहचान का दिन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन देश के आदिवासी समाज के योगदान, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर है।
झारखंड की पहचान यहां की जनजातीय परंपराओं, लोककला, संगीत, नृत्य और प्राकृतिक विरासत से जुड़ी हुई है।
विकास और समृद्धि के संकल्प का अवसर
झारखंड स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि राज्य के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आदिवासी अधिकारों को मजबूत करने के संकल्प का भी अवसर है।
इस खास मौके पर आइए हम सभी मिलकर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और विकास की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन। झारखंड राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भाजपा की राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा आयोजित हुई। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से इसकी शुरुआत हुई। आज रांची के कोकर में समाधि स्थल पर समाप्त हुई।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को शुभकामना दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शुभकामना दी है।

