न्यूज डेस्क: पुलिस ने वही किया जिसका अंदेशा था। मशहूर यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियन की हत्या पिछले दिनों यानी 26 अगस्त को कर दी गई थी। इस कांड के दौरान चार शूटर थे। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखा है। हरियाणा पुलिस ने इसके लिए एक टीम गठित की थी। आज सुबह चार में से दो का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।
इस संबंध में ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने मीडिया को बताया कि टेक्निकल और अन्य इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने दो शूटर को चेज़ किया। उसके बाद पुलिस जब शूटरों को सरेंडर करने को कहा तो शूटरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो पुलिस वाले चोटिल हो गए। फिर पुलिस रिटेलिशन यानी एनकाउंटर में दो शूटर मारे गए।
एडीजी के अनुसार “शामली कोतवाली के पास अंकित बालियान की 26 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि इस घटना में चार शूटर शामिल थे।ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने आगे बताया कि आज सुबह, शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। पुलिस को गुप्त सूचना भी मिली थी।
ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने आगे बताया कि आज सुबह, शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे हमारे दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। बाकी शूटरों और गैंग के सीनियर सदस्यों के बारे में जांच चल रही है; उन सभी को सज़ा दिलाई जाएगी।”
शामली के पैतृक गांव में अंकित बालियन की हत्या की गई।

