PostNxt - Breaking News
Advertisement

‘हनुमान अंश’ पर प्रभु राम की कृपा, जबरदस्त कमाई कर रही यह फिल्म

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 03, 2026 · 3:05 PM
Share:
‘हनुमान अंश’ पर प्रभु राम की कृपा, जबरदस्त कमाई कर रही यह फिल्म
Advertisement

न्यूज डेस्क: नीम करौली बाबा की महिमा अपरंपार है। उनके अनुयायी ही उनके चमत्कार को जानते हैं। आज इस पर बनी फिल्म देश भर में चर्चा का विषय है। नीम करौली बाबा पर बनी यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की है। नीम करौली बाबा के बारे में उन्होंने बहुत कुछ जानने का प्रयास किया। अपनी पुस्तक में उन्होंने नीम करौली बाबा के प्रभाव को बताया है। फिल्म में भी उन्होंने इसका फिल्मांकन किया

बहुत बढ़िया तरीके से यह फिल्म बनी है। इसमें सुनील लोधी का लोक गीत “मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई ” बड़ा हिट है। सुनील लोधी बचपन से नेत्रहीन हैं।

वे लोगों को भक्ति गीत गाकर सुनाते रहे हैं। नीम करौली बाबा को भक्तगण भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। उनका आश्रम नैनीताल जिले में स्थित है इसे कैंची धाम के नाम से जाना जाता है।

इस फिल्म में ना बड़ा कोई एक्टर है और ना कोई एक्शन।इस तरह की फिल्में इतनी अच्छी चलेंगी, फिल्म विश्लेषक भी नहीं सोच सकते थे। आज इस फिल्म की कमाई सबको आश्चर्य में डाल दी है। इसका कोई प्रमोशन भी नहीं किया गया। देर से ही सही इस फिल्म ने कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है।

नीम करौली बाबा का धाम यानी आश्रम कैंची धाम नैनीताल जिले में है। ट्रेन से काठगोदाम स्टेशन पहुंच कर आश्रम जाया जा सकता है। पंतनगर एयरपोर्ट नजदीक में हैm यहां सितम्बर से नवंबर और मार्च से जून तक जाने का अच्छा समय है म

हनुमान अंश फिल्म का सीक्वल बनाने की चर्चा भी हो रही है। लोग फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। पूरे परिवार के साथ फिल्म देखी जा रही है। ऐसी फिल्में आजकल कम बनती हैं। एक दर्शक ने बताया इस फिल्म को प्रभु राम का आशीर्वाद है।

Found this article helpful? Share it:

Share: