PostNxt - Breaking News
Advertisement

स्वच्छता अभियान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा योगदान,RMC को 10 ट्रैक्टर दिया।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 27, 2026 · 10:17 AM
Share:
स्वच्छता अभियान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा योगदान,RMC को 10 ट्रैक्टर दिया।
Advertisement

रांची: सार्वजनिक क्षेत्र का प्रसिद्ध बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सरकार और उसकी एजेंसियों के साथ जनहित में कई काम करता रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रांची नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। निगम के स्वच्छता अभियान के लिए अपने CSR फंड से बड़ी राशि रांची नगर निगम को उपलब्ध कराया है।

बैंक के रीजनल हेड कुंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की एक टीम ने रांची नगर निगम (RMC) के अधिकारी को 71,52,380 रुपए का चेक दिया।इससे रांची नगर निगम स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए दस ट्रैक्टर ट्राॅली समेत खरीदेगा। इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ के रांची मेन ब्रांच के मुख्य शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार प्रसाद भी मौजूद थे। रीजनल हेड कुंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक जनहित के कार्यक्रम में सहयोग करता रहा है और आगे करता रहेगा।

मुख्य शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार प्रसाद ने कहा कि हम सब की चाहत है कि झारखंड की राजधानी स्वच्छ और सुंदर दिखे। इस महती कार्य में बैंक भी अपना फ़र्ज़ निभाना चाहता है। इसी दिशा में यह प्रयास है। रांची नगर निगम 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बड़ा कार्यक्रम करने वाला है।

Found this article helpful? Share it:

Share: