PostNxt - Breaking News
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति केस में हाईकोर्ट की कार्रवाई पर रोक

@karishma

@karishma

Aug 17, 2026 · 1:47 PM
Share:
सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति केस में हाईकोर्ट की कार्रवाई पर रोक
Advertisement

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी कहा है कि वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में अभी कोई रिपोर्ट दाखिल न करें।

राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें CBI और ED को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने को कहा गया था। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहुल गांधी को राहत दी है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में जांच एजेंसियों की भूमिका बढ़ गई थी। इसके बाद राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया।

सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की आगे की कार्रवाई फिलहाल रुकी रहेगी। साथ ही CBI और ED भी हाईकोर्ट में इस मामले से जुड़ी कोई रिपोर्ट अभी पेश नहीं कर पाएंगी।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश मामले को पूरी तरह खत्म करने वाला फैसला नहीं है। फिलहाल अदालत ने आगे की कार्रवाई पर रोक लगाई है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई और कोर्ट के अगले आदेश पर सभी की नजर रहेगी।

इस आदेश को राहुल गांधी के लिए अभी फ़िलहाल  राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे उनके खिलाफ चल रही इस कानूनी प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लग दिया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: