बरेली: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा सोमवार को की है। इसमें एक नाम श्रुति गंगवार का है। भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बना कर चौंका दिया है। श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं।
श्रुति गंगवार के पिता संतोष कुमार गंगवार पिछले पचास साल से राजनीति में हैं। श्रुति गंगवार भी राजनीति में हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से उनका जुड़ाव रहा है।
जब उन्हें यह सूचना मिली तो अचानक उन्हें विश्वास नहीं हुआ। फिर जब फोन आने लगे तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके पिता संतोष कुमार गंगवार पिछले पचास साल से भाजपा और इससे जुड़े संगठन से जुड़े रहे हैं। केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं। भाजपा नए जेनरेशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के फैसले ले रही है। इसके माध्यम से भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव में कुर्मी वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है। संतोष कुमार गंगवार बरेली से आठ बार के सांसद रह चुके हैं।

