PostNxt - Breaking News
Advertisement

श्राद्ध का भोज खाने जा रहे बच्चों की नाव कैसे पलटी,13 की मौत की पुष्टि

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 14, 2026 · 9:43 AM
Share:
श्राद्ध का भोज खाने जा रहे बच्चों की नाव कैसे पलटी,13 की मौत की पुष्टि
Advertisement

हाजीपुर: बहुत ही दुखद समाचार है। मंगलवार की रात बिहार के वैशाली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया।इस हादसे का कारण जानने पर सभी को भारी दुख हो रहा है।इतना बड़ा हादसा सचमुच दिल दहलाने वाली है। राघोपुर में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब एक श्राद्ध का भोज खाने राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत के 25 बच्चे नाव से रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार राघोपुर में दियारा क्षेत्र में लगभग तीन सौ मीटर की दूरी वाले  जल भराव को पार करना था। बच्चों ने अपने ही नाव से दूसरा गांव जाने का निर्णय लिया। इस निर्णय ने हादसे को जन्म दिया। यह सरकारी नाव थी जो ख़राब होने के कारण परित्यक्त कर दी गई थी। गांव वाले इसका अपने स्तर से मरम्मत कराकर उपयोग करते थे। इसी खराब नाव का उपयोग किया गया। इसमें दरार थी। जब बच्चे नाव से जल भराव क्षेत्र पार कर रहे थे कि नाव में पानी भरने लगा।

पानी भरने से नाव डूब गई। बच्चे चिल्लाने लगे। गांव वाले दौड़े। पानी गहरा था। कुछ बच्चों को बचाया जा सका।

13 बच्चों का शव बरामद किया गया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।SDRF की टीम आई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।DM वर्षा सिंह भी घटनास्थल पहुंचीं। एंबुलेंस भी आई। पर होनी को कौन टाल सकता है। एक ही परिवार के बच्चों की मौत हुई है।बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: