PostNxt - Breaking News
Advertisement

विभिन्न आदिवासी संगठनों ने निशा भगत मौ*त मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 09, 2026 · 9:39 PM
Share:
विभिन्न आदिवासी संगठनों ने निशा भगत मौ*त मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
Advertisement

 

रांची: झारखंड में उभरती नेत्री निशा भगत की मौत का मामला गरमाया हुआ है। जिस प्रकार से निशा भगत ने लाइव वीडियो में जान दी, और प्रताड़ना के आरोप लगाए, उससे लोगों में उबाल देखा जा रहा है। आदिवासी संगठन आन्दोलन के मूड में हैं। निशा भगत एक तेज तर्रार आदिवासी नेत्री थीं। भूमि माफिया के खिलाफ उन्होंने आन्दोलन किया। सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से निशा भगत ने आदिवासी समाज को जागृत करने का प्रयास किया। धर्मांतरण के विषय को मुखरता से उठाती थी। आज कई संगठनों ने सरकार से कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय सरना समिति, जनजाति सुरक्षा मंच क्षेत्रीय सरना समिति एवं विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के द्वारा दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय निशा कुमारी भगत को लेकर चड़री सरना समिति रांची के सामुदायिक भवन में एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें प्रेस वार्ता के माध्यम से स्वर्गीय निशा कुमारी भगत जो वीडियो लाइव में नाम ली है और उनके पिता हांदु भगत के द्वारा पिठोरिया थाना में एफआईआर दर्ज में अजय तिर्की केंद्रीय सरना समिति पहाड़ी मंदिर रांची,एवं ज्योत्सना केरकेट्टा रांची को अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही साथ थाना प्रभारी पिठोरिया को भी दोषी मानते हुए उनके ऊपर भी कार्रवाई हो की मांग की गई है।

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी नेत्री निशा भगत ने अपने धर्म और समाज और सांस्कृतिक की रक्षा और भूमाफियाओं और सरकारी तंत्र के प्रति आवाज उठाते रही जिसमें कुछ लोगों को यह सहन नहीं हुआ और उनके प्रति चरित्र हनन से लेकर तरह-तरह के मानसिक और सामाजिक टॉर्चर होता रहा जिसका परिणाम इनको जान गवाना पड़ा ये आ/त्म/त्या नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या है बबलू मुंडा ने कहा कि यथाशीघ्र नामजद व्यक्तियों को अभिलंब गिरफ्तारी नहीं होती है तो आदिवासी समाज की ओर से सबसे पहले पिठोरिया थाना का घेराव,दूसरा में रांची बंद तीसरा में झारखंड बंद की घोषणा किया जाएगा। इससे पहले भी कई घटनाएं हुई है जिसमें सूर्य हांसदा, रूपा तिर्की, प्रेम सागर मुंडा, रूबिका पहाड़ीया, लक्ष्मीकांत मुंडा, संध्या टोपनो, सूर्य हांसदा,पाड़हाऔ राजा सोमा मुंडा, इत्यादि का आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ये बहुत ही दुखद है।

वहीं जनजातीय सुरक्षा मंच के संदीप उरांव ने कहा कि निशा कुमारी भगत समाज के लिए बहुत ही अपूरणीय क्षति हुई है। हम आदिवासी संगठनों के द्वारा निशा कुमारी भगत का रांची में आदमकद मूर्ति का स्थापित करेंगे ताकि आने वाले पीढ़ी युवा युवतियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सके।

उधर,झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा, रांची के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि जो लोग निशा कुमारी भगत के मृत्यु पर हंस रहे हैं, वैसे लोगों को आने वाले समय में मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और एक निशा भगत नहीं बल्कि सैकड़ो निशा भगत पैदा होंगे। केन्द्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव अशोक मुंडा ने कहा कि जब से यह सरकार इस राज्य की गद्दी में बैठा है तब से लगातार आदिवासी समाज का हत्या और बलात्कार में वृद्धि हुई है।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, संदीप उरांव, सोमा उरांव,मेघा उरांव,सनी उरांव, करमा तिग्गा, गुरुचरण मुंडा, विक्रम उरांव, एवं अन्य उपस्थित थे।

 

 

Found this article helpful? Share it:

Share: