PostNxt - Breaking News
Advertisement

विकसित भारत के लिए आधुनिक रेल एवं बेहतर आधारभूत संरचना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : प्रदीप वर्मा

postnxt

postnxt

Jul 17, 2026 · 7:44 PM
Share:
विकसित भारत के लिए आधुनिक रेल एवं बेहतर आधारभूत संरचना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : प्रदीप वर्मा
Advertisement

रांची: झारखंड में रेलवे सुविधा का विस्तार हो रहा है। कई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत अपग्रेड किया गया है। आज यानी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में झारखंड में भी दो अपग्रेडेड रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

रांची जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुरी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आधुनिक रेल व्यवस्था एवं बेहतर आधारभूत संरचना अत्यंत आवश्यक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देश के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। मुरी स्टेशन का पुनर्विकास झारखंड के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह परियोजना क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिकता की ओर अग्रसर है तथा झारखंड के रेलवे स्टेशनों का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद अग्रवाल, एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य वाणिज्य पदाधिकारी अरविन्द कुमार सहित रेलवे के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने भी पुनर्विकसित मुरी स्टेशन का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं की पूर्ति है और भविष्य में भी रेलवे सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इसके अलावा पिस्का अपग्रेडेड रेलवे स्टेशन का भी ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि थे। सांसद महुआ माजी, विधायक नवीन जायसवाल, राज्य सरकार में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ भी मौजूद थे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि देश में पिछले 12 साल में रेलवे ने विश्व स्तरीय ऊंचाई प्राप्त की है।

#PMModi #NarendraModi #SantoshGangwar #PradipVarma #MahuaMaji

Found this article helpful? Share it:

Share: