रांची: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इसमें विशेष रूप से शामिल होंगे। झारखंड भाजपा की इस तरह की कार्यसमिति बैठक लंबे समय के बाद होने जा रही है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में बैठक होगी। आज इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आदित्य प्रसाद साहू ने की।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। वे 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए राजधानी रांची को भाजपा के द्वारा झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे एवं स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की गई।इस बाबत प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में यह दूसरा आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। इस दौरान गिरिडीह विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा होगी। नितिन नवीन इसको लेकर आवश्यक निर्देश देंगे।
अमर बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को शाम सात बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उनके स्वागत में झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। राजधानी में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव,मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, शशांक राज, राकेश भाष्कर, संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहू, नरेंद्र सिंह , दर्ज महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
झारखंड भाजपा कार्यसमिति बैठक में मिशन 2029 को लेकर रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
_____________
इसे भी देखें

