रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध बेलगाम है। पुलिस का दावा है कि अपराधी पकड़े जा रहे हैं।पर, इसका ठोस जवाब नहीं है कि अपराध पर लगाम क्यों नहीं लग रहा है।
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन ने बीती रात औचक निरीक्षण किया। अपनी पुलिस के कामकाज की जानकारी लेनी चाहिए। सच्चाई सामने आ गई। कई थानों का दौरा किया गया। कई थाने में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। पेट्रोलिंग गाड़ी का भी निरीक्षण किया गया।
SSP राकेश रंजन जब महत्वपूर्ण थाना हिंदपीढ़ी पहुंचे तो कुछ अलग ही जानकारी मिली। थानेदार गायब मिले। ढूंढा गया पर नज़र नहीं आए।SSP को ग़ुस्सा आया। उन्होंने थानेदार को शो कॉज किया है। ड्यूटी से गायब रहने का कारण पूछा गया है।
#RanchiSSP #ThanedarGayab #JharkhandPolice

