रांची: झारखंड की राजधानी रांची में असामाजिक तत्वों ने कश्मीर के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले क्रांतिकारी राजनेता जनसंघ के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है। इससे भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखा गया। प्रतिमा की स्थिति देखकर भाजपा नेताओं का खून खौल गया। यह प्रतिमा हरमू में है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके जीवन से प्रेरणा ली जाती है। एक देश, एक विधान एक निशान का नारा देने वाले युग पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के बारे में जानकारी मिलते ही कई नेता पहुंचे।
झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद दीपक प्रकाश भी पहुंचे। प्रतिमा की साफ सफाई की। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। दीपक प्रकाश ने कहा कि देश के लिए जान कुर्बान करने वाले महापुरुष की प्रतिमा के साथ ऐसा कलुषित प्रयास बर्दाश्त से परे है।

