PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 23, 2026 · 5:23 PM
Share:
रांची पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील, ना करें आंख मूंदकर यह काम
Advertisement

 

रांची: जिला पुलिस यानी रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आंख मूंदकर ऐसा कोई काम नहीं करें जो परेशानी में पड़ जाएं।सभी नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश अथवा सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।

पुलिस ने आगे कहा है कि कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने तथा उन्हें कानून-विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए समाज में अशांति, वैमनस्य, तनाव और अराजकता का वातावरण पैदा करना है।

ऐसे तत्वों के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाना आपके लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है और समाज की शांति एवं सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है।

*किसी के उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें।*

संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री मिलने पर उसे वायरल करने के बजाय संबंधित पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें।

शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

सतर्क रहें, सत्यापित जानकारी पर विश्वास करें और अफवाहों के जाल में न फंसें। किसी के स्वार्थ का साधन न बनें।

राँची पुलिस

Found this article helpful? Share it:

Share: